गोरखपुर, मार्च 1 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के सोनबरसा बुजुर्ग में पानी भरने के दौरान महिला के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता सुनीता देवी ने पुलिस को बताया कि वह 19 फरवरी की शाम वह अपने हैंडपंप पर पानी भर रही थी। इसी दौरान पड़ोसी राजन यादव वहां पहुंचा और रास्ते को लेकर गाली-गलौज करने लगा। जब रास्ता सभी का होने की बात कहा तो राजन के साथ उसके परिवार के अन्य सदस्य भी आ गए और लाठी-डंडों से पीटने लगे। महिला की पुकार सुनकर उसके पति और घर पर मौजूद मजदूर मौके पर पहुंचे और किसी तरह उन्हें बचाया। मारपीट में पीड़िता के बाएं हाथ की उंगली में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी राजन यादव, गोधन यादव सहित अन्य पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.