प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 28 -- कुंडा। बाघराय थाना क्षेत्र के सुदीन का पुरवा सिया गांव निवासी प्रयाग यादव ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 26 मई को शाम करीब सात बजे रास्ते के विवाद में गांव के ही दो लोगों ने उसे और उसकी बेटी लालती को मारा पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़ित प्रयाग की तहरीर पर पुलिस ने रोजन यादव, निक्की यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...