बलरामपुर, मई 1 -- बलरामपुर। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र में रास्ते को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव सरायखास पुरे पांडेय में एक युवक और उसके भाई के साथ पड़ोसियों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण पीड़ित सुरेश वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि 29 अप्रैल को वह ईंट भट्ठे से ईंट लेकर अपने घर लौट रहा था। गांव का रास्ता खराब होने के कारण उसने पड़ोसी की खाली पड़ी जमीन से होकर निकलने का प्रयास किया। इसी बात को लेकर पड़ोसी तिलकराम, नीलू, मालती देवी व राजकुमारी ने आपत्ति जताई। सभी आरोपियों ने मिलकर पहले गाली दी फिर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

बीच-बचाव करने की कोशिश बीच-बचाव करने आए पीड़ित के भाई सुमन वर्मा को भी नहीं बख्शा गया और उ...