रास्ते के विवाद में पट्टीदारों ने तीन बहनों को पीटा
कौशाम्बी, मई 28 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव की काजल पाल पुत्री राकेश पाल ने स्थानीय पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि बुधवार सुबह रास्ते के विवाद को लेकर पट्टीदार गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची छोटी बहनों आंचल और पायल को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.