औरंगाबाद, फरवरी 7 -- गोह थाना क्षेत्र के पंडुकी गांव में शुक्रवार की रात दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में गांव में तीन लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि गांव के दो पक्षों के बीच काफी दिनों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था, जो शुक्रवार रात हिंसक झड़प में बदल गया। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें कुल 13 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पहले पक्ष की ओर से रमाकांत शर्मा ने प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें पांच लोगों को आरोपित किया गया है, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से बिफन राम ने प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें आठ लोगों को नामजद किया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। घटना के बाद गां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.