रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, चले लाठी डंडे
हाथरस, जून 26 -- हाथरस, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के नगला बेरिया में बुधवार की देर रात रास्ते के विवाद में दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और लाठी-डंडे चले। मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने पांचों घायलों का उपचार जिला अस्पताल में कराया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। नगला बेरिया निवासी रोहित पुत्र सुरेंद्र के घर के घर के दरवाजे के सामने गांव के ही एक व्यक्ति ने ईंट-पत्थर डाल रखे थे। रोहित को अपने घर से बाइक निकालनी थी। ईंट-पत्थरों से रास्ता रूक गया था। रोहित ने रास्ते से ईंट-पत्थर उठाकर फेंक दिए। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के अन्य लोग भी आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में वाद-विवाद के बाद गालीगलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। जमकर लात-घूंसे चले। कुछ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.