रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, ईंट पत्थर चले
बदायूं, मई 13 -- वजीरगंज चौकी रेहड़िया क्षेत्र के गांव वाकरपुर में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि दबंगों ने ईंट-पत्थर बरसाते हुए घर में घुसकर हमला कर दिया। इसमें महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। गांव में रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि एक पक्ष द्वारा रास्ते में जबरन नींव भरकर दीवार खड़ी कर रास्ता बंद करने की कोशिश की गई थी। तहसील प्रशासन से शिकायत के बाद निर्माण कार्य रुकवा दिया गया, जिससे रंजिश बढ़ गई।पीड़ित पक्ष के अनुसार मंगलवार रात करीब आठ बजे पशुओं को चारा डालकर घर लौट रहे लोगों को रास्ते में घेर लिया गया और लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया गया। आरोप है कि दबंगों ने जान से मारने की धमकी भी दी।मारपीट में सियाराम पुत्र गिरधारी लाल, धर्मपाल पुत्र गिरधारी लाल, संजीव पुत्र कृपाल, नन्ही दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.