सीतापुर, मई 3 -- सीतापुर, संवाददाता। सिधौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दलेलनगर मजरा ऊंचाखेरा अजई में सार्वजनिक रास्ते पर अवैध निर्माण को रोकने गई एक महिला और उसके परिजनों पर दबंगों ने लाठी-डंडों और ईंट से जानलेवा हमला कर दिया। पीड़िता बड़की पत्नी ओम प्रकाश ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पड़ोसी शिवकरन, हरिश्चंद्र, कमल और निराशा सार्वजनिक रास्ते पर जबरिया अवैध निर्माण कर रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने एकजुट होकर गालियां दीं और लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी। आरोपियों ने बड़की के सिर पर ईंट से वार कर दिया, जिससे उनका सिर फूट गया। यह भी पढ़ें- दीवार गिराने के मामले में 10 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज बीच-बचाव करने आईं ज्योति पत्नी लल्लन को भी आरोपियों ने पीटा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।पीड़िता ने आरोप लगाया कि आर...