रास्ते के विवाद में दपंति को पीटा, केस दर्ज
बाराबंकी, अप्रैल 18 -- सुबेहा। थाना क्षेत्र के इच्छा का पुरवा मजरे चकौरा गांव में रास्ते के विवाद में विपक्षी ने दंपति को पीट दिया। लोगों ने बीच बचाव किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इच्छा का पुरवा मजरे चकौरा गांव निवासी गिरधारी व साहब शरन के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर साहब सरन, इनकी पत्नी और कन्हैया लाल व इनकी पत्नी ने मिलकर गिरधारी व इनकी पत्नी की जमकर पिटाई कर दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों पर गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.