प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 9 -- कुंडा। कोतवाली के ऊगापुर गांव निवासी राजेश कुमार सरोज ने न्यायालय में वाद दायर किया। रास्ते के विवाद को लेकर 16 सितम्बर 2025 को गांव के कुछ लोग लाठी डंडे लेकर उसके घर आ गए। गालियां देते हुए उसे मारने पीटने लगे, उसे बचाने दौड़ी उसकी पत्नी गुड्डी देवी को भी मारा पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी रास्ता बंद करने और जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। आरोप है कि पुलिस को मामले की नामजद तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कमलेश सरोज, लल्लू सरोज, बब्लू सरोज, दीपू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...