संभल, जनवरी 4 -- जुनावई थाना क्षेत्र के धनीपुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट और गाली-गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सूचना पर थाना पुलिस ने मौके का मुआयना किया और घायल युवक का मेडिकल परीक्षण कराया। थाना क्षेत्र के धनीपुर गांव में मोहरपाल और नेत्रपाल के बीच 16 फुट चौड़े रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। इस मामले में 12 सितंबर को फैसला होने के बाद दोनों पक्षों द्वारा समझौते की प्रति पुलिस को सौंप दी गई थी। रविवार दोपहर मोहरपाल के घर से नेम सिंह पाली के खेत तक रास्ता पूरा करने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमल...