रास्ते के विवाद में चले लाठी डंडे, युवक घायल
लखीमपुरखीरी, मई 12 -- पढुआ गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। गाली गलौज के बाद लाठी डंडे चल गए। मारपीट में एक युवक का सर फट गया जबकि दो अन्य भी चोटिल हुए हैं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पढुआ गांव निवासी सूरज का पड़ोस में रहने वाले शिवा, निर्देश, चंद्रप्रकाश आदि से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने दूसरे पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में लाठी लगने से सूरज के सर में चोट लग गई और खून बहने लगा। आरोप है कि सूरज की मां साधना और पिता सियाराम को भी लाठियों से पीटा गया। यह भी पढ़ें- मारपीट में चार लोग घायल पढुआ इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा के मुताबिक मारपीट में घायल हुए युवक को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.