सीतापुर, फरवरी 23 -- सीतापुर, संवाददाता। महोली कोतवाली इलाके में रास्ते के विवाद में दबंगों ने एक महिला और उसके घर वालों पर लाठियों से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने ईंट पथर भी फेंके और घर में घुसकर पिटाई की। पीड़िता ने पति की जेब से 15 हजार रुपये गायब होने का भी आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। महोली क्षेत्र के बगहैया गनेशपुर निवासी ज्ञानवती ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि वह घर के दरवाजे पर आग जलाकर ताप रही थी। उसी समय रास्ते की रंजिश को लेकर पडोस के ही रहने वाले रामचन्दर, सतीश, इतवारी, मुकेश एक राय होकर उसे लाठी डंडे से पीटने लगे। चीख पुकार सुन जब उसके पति ज्ञानू, जेठ रामपाल, राजेश, मंशाराम आदि बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी लाठियों से हमला कर दिया। ईट पत्थरों से सभी ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.