बरेली, जून 22 -- फतेहगंज पश्चिमी। ग्राम दिवीपुर निवासी कंचन पत्नी मुनीष ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है शुक्रवार को वह अपने घर में लेटी थीं। खेत में आने-जाने के रास्ते को लेकर गांव के कुछ लोगों से काफी समय से विवाद चला आ रहा है। कई बार कहने पर उन्हें रास्ता नहीं दिया। आरोप है इसी बात को लेकर भगवान दास, बाबू, पुनीत तथा तेजपाल, चन्द्रसेन और रूपलाल उनके घर में घुस गए। आरोपियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...