रास्ते के विवाद में किसान को पीटा, पांच पर केस
रामपुर, मई 2 -- स्वार। क्षेत्र के ग्राम मिलक भूरे खां में खेत के रास्ते को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। दबंगों ने किसान के साथ गाली-गलौज करते हुए जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित किसान की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम मिलक भूरे खां निवासी इरफान खान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 21 अप्रैल की रात करीब 9 बजे वह अपने खेत में पानी लगा रहा था। इसी दौरान गांव के ही याकूब, आसिफ पुत्र हबीब खाँ, जुनैद, इकराम और निजाम पुत्र छुट्टन वहाँ आ पहुंचे। आरोप है कि सभी ने खेत के रास्ते को लेकर विवाद शुरू कर दिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मिलकर इरफान खान के साथ मारपीट शुरू कर दी। कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.