मुजफ्फरपुर, अप्रैल 26 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के बरजी गांव में रास्ते के विवाद को लेकर हर्वे हथियार से लैस दबंगों ने मो. सद्दाम हुसैन के घर पर हमला कर दिया। उसके निर्माणाधीन मकान में तोड़फोड़ की। विरोध करने पर गृहस्वामी की गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। गंभीर रूप से जख्मी मो. सद्दाम की इलाज मोतीपुर सीएचसी में कराया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। मामले में पीड़ित 18 लोगों को आरोपित किया है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...