मिर्जापुर, मई 9 -- हलिया। क्षेत्र के महुगढ़ गांव में लंबे समय से चल रहे रास्ते के विवाद का शुक्रवार को पुलिस ने निस्तारण करा दिया। विवाद को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। गांव निवासी कमलेश दुबे ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी रास्ते पर गिट्टी, मोरंग व अन्य बिल्डिंग मैटेरियल रखकर तथा मवेशियों को बांध दिए हैं। जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया है। पुलिस ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों की बात सुनी। जांच के दौरान रास्ते पर अतिक्रमण को हटवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...