संतकबीरनगर, मार्च 11 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में बखिरा पक्षी विहार वन्य जीव विहार के निकट पर्यटन क्षेत्र को विकास कार्यों को गति देने के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल, प्रमुख योगेन्द्र प्रताप सिंह के पहल से ग्रामीणों ने सहमति जता दी है। ग्राम परसाखोर में प्रस्तावित मार्ग के विस्तार के लिए ग्रामीणों द्वारा लिखित सहमति पत्र तैयार कर हस्ताक्षर किया गया।पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल, प्रमुख योगेन्द्र प्रताप सिंह, तहसीलदार आनंद कुमार ओझा क्षेत्र के परसाखोर पहुंचे। रास्ते के चौड़ीकरण को लेकर गाटा संख्या 61 व 57 से लगभग 7 मीटर चौड़ाई में भूमि अधिग्रहीत किए जाने का प्रस्ताव है। उक्त भूमि अधिग्रहण के संबंध में ग्राम के कास्तकारों व गणमान्य व्यक्तियों ने सहमति प्रदान करते हुए लिखित रूप से अपनी स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.