पलामू, फरवरी 23 -- पाटन। पलामू जिले के पाटन थाना के कररखुर्द गांव में देवी मंदिर की बाउंड्रीवाल का कुछ अंश को रास्ते को लेकर तोड़ दिया गया है। इस सूचना पर पुलिस की टीम कररखुर्द गांव पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता कर टूटी हुई बाउंड्रीवाल को अपनी उपस्थिति में जोड़वाया। किशुनपुर ओपी प्रभारी एसआइ रणजीत सिंह ने बताया है कि कररखुर्द के श्रवण साव, अमित मिश्रा, बिनोद साव, राजाराम साव, सुनील साव, गौतम साव, अशोक साव, आदि साव का घर देवी मंदिर के बाउंड्रीवाल के पीछे है। एक व्यक्ति ने रास्ते को ब्लाक कर दिया है। इसके कारण मंदिर का बाउंड्री तोड़कर रास्ता निकाला गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...