देवरिया, अप्रैल 11 -- तरकुलवा(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। तरकुलवा नगर पंचायत के बसंतपुर धूसी क्षेत्र में छठ घाट, श्मशान घाट और शिव मंदिर तक जाने वाले रास्ते के विवाद के समाधान के लिए शुक्रवार शाम एसडीएम सदर श्रुति शर्मा, तहसीलदार के.के. मिश्रा, राजस्व विभाग और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने करीब दो घंटे तक ग्रामीणों और प्रबुद्ध लोगों से बातचीत कर रास्ता निकालने का प्रयास किया, लेकिन किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सका। ग्रामीणों का कहना है कि वे इस समस्या को लेकर पहले ही कृषि मंत्री से लेकर डीएम तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को समझाने की कोशिश की, परंतु ग्रामीण प्रस्तावित समाधान से सहमत नहीं दिखे।अंततः एसडीएम ने कहा कि पूर्व में स्वीकृत नक्शे के आ...