महाराजगंज, मार्च 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परतावल ब्लाक के ग्राम पंचायत तरकुलवा तिवारी के केवटान टोला के ग्रामीणों ने बस्ती तक जाने के लिए रास्ता न होने से नाराज होकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से मुख्य मार्ग से उनकी बस्ती तक कोई पक्का या कच्चा संपर्क मार्ग नहीं है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।तरकुलवा तिवारी के इस टोले में करीब 20 से 25 घरों की लगभग 200 की आबादी निवास करती है। ग्रामीणों का आरोप है कि बरसात के मौसम में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। उन्हें घुटनों तक पानी में होकर मुख्य मार्ग तक पहुंचना पड़ता है। कई बार प्रशासन से रास्ता बनवाने की मांग की गई लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला। स्थानीय निवासी निर्मल यादव ने भिटौली थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि कुछ लोग उनके खेत में जब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.