हरदोई, जुलाई 8 -- हरदोई। संडीला तहसील के ग्राम कछौना में ग्रामीणों के आने जाने के लिए बने सार्वजनिक रास्ते पर आबादी की भूमि पर अतिक्रमण कर लिया गया है। इसे हटाने के निर्देश संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश शासन धर्मेंद्र कुमार पाठक ने जिलाधिकारी अनुनय झा को दिए हैं। संयुक्त सचिव ने डीएम को भेजे पत्र में लिखा है कि राकेश सैनी एवं ग्राम वासियों ने दो जून 2026 को शिकायती पत्र दिया है। इसमें राकेश सैनी ने ग्राम सभा में ग्रामीणों के आवागमन केलिए रास्ते में अतिक्रमण की समस्या उठाई है। उनका कहना है कि राजस्व टीम ने आबादी भूमि को व्यक्ति विशेष के पक्ष में दर्शाकर अनुचित लाभ पहुंचाया है। रास्ते एवं आबादी की भूमि को संरक्षित करने के लिए वैधानिक भूमि को संरक्षित करने के लिए वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने तथ्यों की जांच कराकर त्वरित कार्रवाई के नि...