पाकुड़, जून 17 -- लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के फुलपहड़ी गांव में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का मामला प्रकाश में आया है। महज पांच फीट रास्ते की जमीन को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों के लोग लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के महिलाओं सहित कुल 08 लोग घायल हो गए हैं। ​घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी।

घायलों की स्थिति सूचना मिलते ही लिट्टीपाड़ा थाना पुलिस मुस्तैदी दिखाते हुए फुलपहड़ी गांव पहुंची और बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। ​वहीं डॉक्टरों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों...