रास्ते की ईंट उखाड़ कर रास्ता अवुरुद्ध कर देने की शिकायत
खगडि़या, जून 17 -- बेलदौर । एक संवाददाता दिघौन पंचायत के वार्ड नंबर दस थलहा गांव निवासी डोमी सादा ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही गांव के एक व्यक्ति को नामजद अभियुक्त बनाते हुए रास्ते के जमीन से ईंट उखाड़ कर रास्ता घेरकर कर इसे अवरुद्ध कर देने की शिकायत की है। घटना मंगलवार के संध्या सात बजे के करीब की बताई जा रही है। आवेदक के मुताबिक नामजद फेंकन सादा रास्ते के जमीन को हड़पने के नियत से इस तरह के साजिश रच रहे हैं। इसका विरोध करने पर वह मारपीट करने पर उतारू हो गया। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.