रास्ते का विवाद नहीं सुलझा तो डीएम ऑफिस पहुंचा युवक; ये कांड कर डाला, दौड़ पड़े सुरक्षाकर्मी
हिन्दुस्तान संवाद, अगस्त 29 -- बस्ती के डीएम कार्यालय परिसर में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह की कोशिश की। हालांकि मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता से युवक को तुरंत पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। युवक गांव में रास्ते के विवाद का स्थायी समाधान नहीं होने से नाराज बताया जा रहा है। उसका आरोप है कि कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। शनिवार सुबह डीएम कार्यालय परिसर में कामकाज सामान्य रूप से चल रहा था। इसी दौरान एक युवक हाथ में बोतल लेकर वहां पहुंचा। बोतल में ज्वलनशील पदार्थ था। उसने अचानक उसे अपने ऊपर डाल लिया और आत्मदाह की कोशिश करने लगा। यह देखते ही वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.