रास्ता विवाद से आहत युवक ने फंदा लगाकर दी जान
समस्तीपुर, जून 25 -- उजियारपुर। अंगारघाट थाना क्षेत्र के बिरनामा गांव में बुधवार को एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान गांव के वार्ड12 निवासी दिनेश राय का पुत्र चंदन (22) के रूप में हुयी है। अंगारघाट थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार सदल बल मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार युवक चंदन एक भू विवाद (रास्ते की जमीन) को लेकर पड़ोसी से बार बार हो रहे विवाद से तंग होकर इतना बड़ा कदम उठा लिया है। अंगारघाट थानाध्यक्ष ने बताया की परिजन द्वारा आवेदन देने के बाद ही सच्चाई का खुलासा होगा। सरपंच पति सह उपमुखिया नथुनी राय ने बताया की मृतक के परिजन फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। यह भी पढ़ें- अलग-अलग वजहों से तीन युवाओं ने दी जान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.