बांका, जून 18 -- शंभूगंज। थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग गांवों में बुधवार को मारपीट की घटनाएं हुई। जिसमें चार लोग जख्मी हुए। मारपीट की पहली घटना वैदपुर गांव में हुई। जिसमें रास्ता खोलने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद गहरा गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर गाली-गलौज और मारपीट की घटना हुई। यह भी पढ़ें- नाली विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, 15 जख्मी, 11 रेफरमारपीट की पहली घटना एक पक्ष की मसोमात महिला उषा देवी अपने परिवार के सदस्यों के साथ बुधवार को शंभूगंज थाना पहुंच पुलिस को घटना की जानकारी दी। उन्होंने लिखित शिकायत देकर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पीड़िता ने बताई कि अपने घर तक आने-जाने के लिए गली में अपनी जमीन का कुछ हिस्सा छोड़ दिया था। जिससे कभी कभी रास्ता खोला जा सके। वहीं रास्ता खोलने का प्रयास किया तो विरोधी पक्ष...