रांची, मार्च 5 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के उरुगुट्टू कर्बला मुहल्ला में रास्ता को लेकर हुए मारपीट व विवाद में दो पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। मामले को लेकर दोनों पक्षों द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है। जानकारी के अनुसार हेसलपिरी निवासी मोबिन अंसारी व पप्पू अंसारी का खरीदगी जमीन उरुगुट्टू कर्बला मुहल्ला है। उक्त जमीन में परवेज अंसारी, तबरेज अंसारी द्वारा जबरन रास्ता मांगा जा रहा था। मामले को लेकर अंजुमन कमेटी द्वारा बुधवार को बैठक की गई। बैठक में ही विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में जमीन मालिक मोबिन अंसारी व पप्पू अंसारी को दूसरे पक्ष द्वारा गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। वहीं दूसरे पक्ष के तबरेज अंसारी को भी हल्की चोटें आई है। घायलों का इलाज रिम्स में चल रहा है। मामले पर थाना प्रभारी शुभम कुमार ने क...