कौशाम्बी, अप्रैल 27 -- सरायअकिल थाने के तिल्हापुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर जेठ और उसके परिजनों पर सास-बहू की जमकर पिटाई कर दी। थाने में शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को घायलों ने मामले की शिकायत एसडीएम से करते हुए न्याय की गुहार लगाई। तिल्हापुर गांव निवासी आशा देवी पत्नी लल्लू ने बताया कि उनका पुत्र बाहर रहकर मजदूरी करता है। वह अपनी बहू रूपा देवी के साथ घर पर रहती हैं। गांव में जेठ से रास्ते को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि दो दिन पहले जेठ ने मिट्टी डालकर रास्ता बंद कर दिया। विरोध करने पर आरोपी परिवार के साथ घर पहुंच गया और गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर आशा देवी की पिटाई कर दी। शोर सुनकर बचाने पहुंची बहू रूपा देवी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच-बचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.