हरदोई, अप्रैल 19 -- कल्याणमल, संवाददाता। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में मामूली रास्ता देने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना में प्रधान पति पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के गोबिंदपुर निवासी गणेश शंकर मिश्र ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार शाम करीब 4 बजे गांव में राशन की दुकान के पास रास्ते में ट्रक खड़ा था तभी उनके भाई धनंजय मिश्रा ट्रैक्टर लेकर वहां से निकल रहे थे। मामूली बहस के बाद दोनों पक्ष अलग हो गए। यह भी पढ़ें- मनबढ़ों ने अधेड़ को मारपीट कर किया घायल, मुकदमा शाम करीब 6:30 बजे जब वह अपने कारखाने पर बैठे थे तभी खुन्नस के चलते गेंगलापुर निवासी सर्वेंद्र अपने आधा दर्जन साथियों के साथ उनके ...