रास्ता विवाद को लेकर हुई मारपीट में पिता-पुत्र घायल, रेफर
बांका, मई 14 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर थाना क्षेत्र के छतहरा गांव में बुधवार को रास्ता विवाद को लेकर हुई मारपीट में पिता-पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल बिशुनदेव कुमार ने बताया कि उनके पड़ोसी महेंद्र यादव से करीब चार वर्षों से रास्ता विवाद चल रहा है तथा मामला बांका कोर्ट में लंबित है। बुधवार को महेंद्र यादव अपने परिजनों के साथ उनके घर के सामने आकर गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने गाली देने का विरोध किया तो उन लोगों ने लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी जिसमें वह जख्मी हो गए। शोर सुनकर उनके पिता सहिन्द्र यादव बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन्हें भी बुरी तरह पीट दिया। यह भी पढ़ें- बांका : छतहरा गांव में रास्ता विवाद को लेकर मारपीट, दो जख्मी दोनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उनका प्राथमिक उपचार किया तथा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.