मुंगेर, मार्च 7 -- असरगंज,निसं.। असरगंज थानाक्षेत्र के चौरगांव उत्तरवारी टोला में रास्ता विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई। मारपीट में पति-पत्नी एवं बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ केंद्र असरगंज में कराया गया। कुंदन यादव की पत्नी सोनी देवी गंभीर रुप से घायल हुई है। थानाध्यक्ष विपुल कुमार ने बताया कि घायल सोनी देवी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी संतोष यादव एवं बिट्टू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। ----------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.