बाराबंकी, फरवरी 28 -- बाराबंकी। कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम खसपरिया में शुक्रवार की दोपहर रास्ता रोक कर विपक्षी ने एक युवक से मारपीट की। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित के भाई की तहरीर को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम खसपरिया निवासी शिवा पुत्र राम प्रकाश ने आरोप लगाया है कि 27 फरवरी की दोपहर लगभग 12 बजे गांव के ही कुछ लोगों ने उसके भाई सुमित पुत्र राम प्रकाश के साथ मारपीट की। आरोप है कि लाठी-डंडों से की गई पिटाई में सुमित को सिर व चेहरे पर चोटें आईं। परिजनों द्वारा घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के बाद आरोपियों द्वारा धमकी दी जा रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिं...