रास्ता रोकने व अवैध कब्जे का आरोप
अलीगढ़, जून 10 -- टप्पल, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने टप्पल स्थित किसान भवन का रास्ता अवरुद्ध किए जाने तथा मढ़ी की जमीन पर कथित अवैध कब्जे और व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ उप जिलाधिकारी खैर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। भाकियू के अलीगढ़ जिलाध्यक्ष सुनील कुमार उर्फ भोला चौधरी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने नायब तहसीलदार प्रियंका शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि मंगलवार को संगठन को जानकारी मिली कि कुछ लोगों के उकसावे पर बिना किसी पूर्व सूचना के टप्पल स्थित किसान भवन के चारों ओर कंटीले तारों की बाड़ लगा दी गई, जिससे भवन का मुख्य रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया। संगठन का कहना है कि किसान भवन पिछले 35 से 40 वर्षों से वहां स्थापित है और अब तक इसको लेकर को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.