कौशाम्बी, जनवरी 23 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। संदीपन घाट थाने के बलकरनपुर गांव निवासी विजय कुमार ने बताया कि उसका बड़ा भाई आए दिन रास्ते में जानवर बांधकर आवागमन बाधित करता है। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट पर आमादा हो जाता है। साथ ही झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजवाने की धमकी भी दे रहा है। पीड़ित ने बताया कि इस विवाद को लेकर 3 जनवरी 2024 को गांव के पूर्व प्रधान व संभ्रांत लोगों के बीच समझौता कराने का प्रयास भी किया गया था लेकिन, इसके बावजूद आरोपी का व्यवहार नहीं बदला। पीड़ित ने शुक्रवार को थाने जाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...