रास्ता रोककर युवक से मारपीट का आरोप
औरैया, जून 12 -- अजीतमल, संवाददाता। थाना सहसों क्षेत्र के जहारपुर निवासी एक युवक ने कुछ लोगों पर रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली अजीतमल में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। जहारपुर निवासी विपिन पुत्र रविंद्र सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे बाबरपुर से मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहा था। आरोप है कि सिकरोड़ी गांव से पहले जलकंदेश्वर मंदिर के पास पीछे से आए दो नामजद और चार-पांच अज्ञात लोगों ने उसकी बाइक रोक ली। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर पहुंचे राहगीरों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि इसी समूह ने 19 मई को एक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.