रांची, मार्च 16 -- अनगड़ा,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सीधाटोली में रास्ता मांगने पर बरवाटोली के बारातियों ने जिरकी निवासी तीन युवकों की जमकर पिटाई कर दी। घटना शनिवार की रात करीब 12 बजे की हैं। इस हमले में तिवारी बेदिया, हरेंद्र बेदिया और अर्जुन बेदिया का सर फट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का इलाज सीएचसी अनगड़ा में कराया गया। बताया जाता है कि तीनों युवक ऑटो से अपने गांव आ रही एक अन्य बारात का स्वागत करने जा रहे थे। इसी दौरान सीधाटोली के पास सड़क जाम किए बारातियों से रास्ता मांगने पर उन्होंने जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ितों की शिकायत पर अनगड़ा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.