उन्नाव, जुलाई 27 -- चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र में रास्ता मांगने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दलित युवक ने कार सवार युवकों पर जातिसूचक शब्द कहने, रॉड से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अलगनगढ़ गांव निवासी शुभम कुमार रावत पुत्र श्रीपाल रावत ने पुलिस को बताया कि वह रविवार शाम अपने दोस्त रंजीत के साथ रुपऊ बाजार सामान खरीदने गया था। वापसी के समय मर्दनखेड़ा मार्ग पर एक कार बीच रास्ते में खड़ी थी। उसने कार हटाकर रास्ता देने को कहा तो कार में बैठे मानस लोधी, नीरज लोधी तथा तीन अन्य लोगों ने उसका नाम और जाति पूछी। आरोप है कि इसके बाद जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और विरोध करने पर रॉड से हमला कर दिया। शुभम ने किसी तर...