हाथरस, फरवरी 16 -- सादाबाद। आज बीती रात्रि करीब 12 बजे बेसमा से बारात बिसावर क्षेत्र के गांव बिधीपुर आई थी। बताया गया कि इको गाड़ी में बैठे कुछ बाराती रास्ता भटक गए। उन्हें सादाबाद-मथुरा मार्ग से बिसावर टिकैत नहर के पुल होते हुए विधीपुर पुल की ओर जाना था, लेकिन भूलवश वे तिल्हु पुल की दिशा में निकल गए। गलत दिशा में जाने का एहसास होने पर चालक ने इको कार को नहर किनारे से वापस मोड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी बिसावर रजवाहे में जा गिरी। गनीमत रही कि रजवाहे में उस समय पानी नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया और किसी भी बाराती को चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और वाहन को बाहर निकालने में मदद की। स्थानीय लोगों का कहना है कि नहर विभाग की लापरवाही के कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं। जब-जब नहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.