गुड़गांव, अप्रैल 3 -- गुरुग्राम। सेक्टर-84 में राजस्व रास्ते का निर्माण टाइल से किया जाएगा। इसके बनने से गुड़गांव वन, स्पेज प्रिवी, पिवोटल दीवान, एसएस कोरलवुड और एसएस अलमेरिया सोसाइटी के निवासियों को राहत मिलेगी। शुक्रवार को मानेसर नगर निगम की मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर ने इस रास्ते के निर्माण का शुभारंभ किया। मेयर ने बताया कि यह रास्ता बेहद कच्चा था। इसकी वजह से इन सोसाइटियों के हजारों परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सारा दिन धूल मिट्टी उड़ती रहती थी। बारिश के बाद कीचड़ फैल जाती थी। यह शिकायत उनके पास सोसाइटी निवासियों ने रखी थी। इसके बाद इस रास्ते को पक्का करने की योजना तैयार करवाई गई। इस मौके पर पार्षद रवि यादव और कार्यकारी अभियंता मंदीप धनखड़ मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...