अयोध्या, जून 30 -- अयोध्या, संवाददाता। अयोध्या में कैंट थाना क्षेत्र के सहादतगंज में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक अधेड़ व्यक्ति रास्ता बंद किए जाने के विरोध में पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सिंचाई विभाग के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयासों में जुट गए। टंकी पर चढ़े व्यक्ति का आरोप है कि उसके घर की ओर जाने वाले एकमात्र रास्ते पर बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे उसका आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाएगा। बार-बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई न होने से आहत व्यक्ति ने अंततः यह आत्मघाती कदम उठाया। यह भी पढ़ें- युवक ने राष्ट्रपति से मांगी आत्मदाह की अनुमति मौके पर मौजूद अधिकारी उससे लगातार बातचीत कर उसे शांत कराने और सुरक्षित नीचे उतरने के लिए मना रहे हैं...