उन्नाव, फरवरी 27 -- असोहा। मौरावां मोहनलालगंज मार्ग स्थित जबरेला गांव के पास सई नदी के पुल निर्माण दौरान मंदिर का रास्ता बंद होने पर गुरुवार शाम गांव सहित अन्य गांवों के ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। मामला बढ़ता देख सेतु निगम के कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची मोहनलालगंज पुलिस ने पुल का काम रुकवा दिया और पुलिस ने लोगों को शांत करवा कर यातायात सामान्य करवाया। जब जेई अखिलेश सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रदर्शन कर रहे पूर्व प्रधान हरदेश तिवारी, बच्चा बाजपेई, गुड्डन, सरवन व दुर्गेश सहित अन्य लोगों से बात हो गई है। मंदिर तक जाने के लिए 15 फिट चौड़ा रास्ता बनवाने का आश्वासन दिया गया तथा जैसे ही कार्य समाप्त होता है, वैसे ही मंदिर जाने का रास्ता बनवा...