सुल्तानपुर, मार्च 6 -- कुड़वार, संवाददाता। सार्वजनिक रास्ते को अवरुद्ध करने से मना करने पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष हमला बोल दिया।मारपीट में दूसरे पक्ष के चार लोग घायल हुए जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के तिरछे गांव से जुड़ा है। जहां गुरुवार सुबह करीब आठ बजे पंकज दूबे पुत्र कामता नाथ दूबे ने पड़ोसी राम प्रसाद पुत्र शिव चरण को रास्ता अवरुद्ध करने से मना किया तो आरोप है कि राम प्रसाद व परिवारजनों ने लाठी,डंडा व कुल्हाड़ी लेकर पंकज दूबे पर जानलेवा हमला बोल दिया। जान बचाकर घर में भागे पंकज पर विपक्षियों ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया।साथ ही बचाने दौड़ी पूनम,निर्मला को भी मारा पीटा।घायलावस्था में सभी थाने पहुंचे जहां से उन्हें इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया। पीड़ित पंकज ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.