रुडकी, मई 12 -- बुग्गावाला। गांव बुग्गावाला में रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। गांव निवासी इलम चंद ने थाना बुग्गावाला में तहरीर देकर आरोप लगाया कि सोमवार को गांव के ही कुछ लोगों ने गांव के रास्ते पर तारबाड़ कर रास्ता बंद कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर उनके खेत में लगे तारबाड़ के खंभों को भी तोड़ दिया गया, जिससे उन्हें नुकसान हुआ है। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- दो पक्षों के बीच चटकी लाठी, पांच घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...