अयोध्या, मई 30 -- रुदौली। रुदौली के ग्राम भूलामऊ गांव में खड़ंजा उखाड़ कर रास्ता बंद किया गया मार्ग खुलवाने की मांग ग्रामीणों ने की है। ग्राम भुलामऊ के विजय शंकर के साथ ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती देकर आरोप लगाया है कि रीछ के राम कुमार, शिव कुमार ने सरकारी पुलिया तोड़कर खड़ंजा मार्ग की ईंट उखाड़ ले गए हैं। एसडीएम संतोष कुमार ने बताया कि राजस्व निरीक्षक को जांच के निर्देश दिए गए हैं। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...