रास्ता बंद करने की पुलिस से शिकायत
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 1 -- गांव में रास्ते को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसियों पर रास्ता रोकने और अभद्र व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पूरेभीखा गांव निवासी विनोद कुमार ने आरोप लगाया कि उनके घर आने-जाने वाले रास्ते पर पड़ोसी जबरन अवरोध खड़ा कर रहे हैं। विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकी भी दी जाती है। जिससे उनका परिवार भय और तनाव के माहौल में जीने को मजबूर है। पीड़ित पक्ष ने इस मामले में पुलिस को शिकायत देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। यह भी पढ़ें- रास्ते के विवाद में पड़ोसियों को पीट, चार पर केस दर्ज करैला चौकी के उप निरीक्षक शुभम सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.