गोरखपुर, जून 11 -- पीपीगंज/भरोहिया हिटी। पीपीगंज क्षेत्र के रमवापुर गांव में रास्ता पूछने के बहाने एक व्यक्ति के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो आरोपियों को पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के नरकटहा बाजार टोला रजही निवासी उमेश कुमार केवट व कृष्ण मोहन प्रजापति के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, रमवापुर गांव निवासी मनोज कुमार वर्मा मंगलवार रात करीब नौ बजे अपने घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान बाइक से पहुंचे दो युवकों में से एक ने डिहवा गांव का रास्ता पूछा। मनोज कुमार रास्ता बताने लगे, तभी आरोपी ने उनके गले में पहनी सोने की चेन झपट ली और साथी के साथ फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो...