कौशाम्बी, मार्च 17 -- तहसील चायल के पिपरहटा गांव में भूमिधरी भूमि पर रास्ता निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गांव निवासी आशा देवी ने आरोप लगाया है कि वह अपने हिस्से की जमीन से रास्ता बनवा रही थी। इसी दौरान परिवार के ही कुछ दबंग लोगों ने कार्य रुकवा दिया। दबंगों ने गाली-गलौज कर महिला को मारने की धमकी दी। महिला ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी है। संदीपन घाट थाने के पिपरहटा गांव की आशा देवी पत्नी राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह आपसी बंटवारे के बाद अपने हिस्से में मकान बनाकर रह रही हैं और आने-जाने के लिए अपने ही हिस्से से रास्ता छोड़ा है। आरोप है कि रास्ते पर मिट्टी डलवाने के दौरान पट्टीदारों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियारों के साथ पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि दबंगों ने साफ तौर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.