बागपत, मार्च 28 -- असारा गांव में रास्ता देने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। असारा निवासी सलीम ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा हारिश मंगलवार दोपहर खेत से पशुओं का चारा लेकर घर लौट रहा था। गांव में मस्जिद के पास सामने से लुकमान अपनी बुग्गी लेकर आ गया। बुग्गी बचाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसे मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने समझाकर शांत करा दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद जब हारिश अपने घर के सामने पहुंचा, तभी लुकमान, मौसम अली, परवेज, फरमान और कासिम ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में हारिश के सिर में गंभीर च...