कुशीनगर, मई 10 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम भुजौली स्थित कोतरहा नाला पुल के समीप शनिवार की देर शाम रास्ता देने को लेकर हुए विवाद में दो ट्रैक्टर चालकों पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रविंद्र नगर धूस मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां से एक की हालत नाजुक देख बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया। वहीं, मारपीट के दौरान चाकू मारने के आरोपी युवक भी पिटाई में घायल हो गए। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिंदाछपरा निवासी छोटेलाल यादव (30) पुत्र ठगई तथा खड्डा थाना क्षेत्र के हथिया निवासी अजित (24) पुत्र दीनानाथ ट्रैक्टर से मिट्टी गिराने का कार्य करते हैं। शनिवार की देर शाम दोनों मिट्टी गिराकर भुजौली कोतरहा नाला मार्ग से अपने-अपने घर लौट रहे थे...